फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सलोनी को मिस और दीपक को मिस्टर इंडो-नेपाल का खिलाफ

सलोनी को मिस और दीपक को मिस्टर इंडो-नेपाल का खिलाफ

Mon, 01 Apr 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
सलोनी को मिस और दीपक को मिस्टर इंडो-नेपाल का खिलाफ
सलोनी को मिस और दीपक को मिस्टर इंडो-नेपाल का खिलाफ
विज्ञापन

फैशन शो में रैंप पर कैटवॉक कर युवाओं ने बिखेरा जलवा
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। कस्बे के एक मैरिज हाल में रविवार को इंडो-नेपाल फैशन आईकॉन फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कस्बे एवं आसपास सहित नेपाल के 45 युवक युवतियों एवं बच्चों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। फैशन शो में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
फैशन शो का पहला राउंड रैंप वाक व दूसरा मनोवैज्ञानिक शिक्षा पर आधारित था। इस दौरान सलोनी को मिस एवं दीपू को मिस्टर इंडो-नेपाल खिताब से नवाजा गया। विजेता प्रतिभागियों को ताज पहनाकर उन्हें प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण में इस तरह के आयोजन से स्थानीय बच्चों की प्रतिभा में और भी निखार आएगा और वह आगे चलकर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू खान ने कहा कि उनकी कोशिश है कि इस पिछड़े इलाके के युवाओं एवं बच्चों की प्रतिभा को बाहर लाया जाए। निर्णायक मंडल में फैशन डिजाइनर रीना सिंह, अमृता सिंह, तोमर, विनीता सिंह एवं कृष्णा दूबे शामिल रहे। इस दौरान सुधीर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, नन्दलाल जायसवाल, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नायला खान, राजेश जोशवा, राज वर्मा, बबलू लारी, सरदार सहेंद्र सिंह, नित्यानन्द गुप्ता, करुणेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed