{"_id":"5c3b6dbbbdec22731d1009db","slug":"111547398587-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी डायल 100 से मिलेगी फायर बिग्रेड और एंबुलेंस की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डायल 100 से मिलेगी फायर बिग्रेड और एंबुलेंस की सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी डायल 100 से मिलेगी फायर बिग्रेड और एंबुलेंस की सेवा
फोटो:-
जिले में डायल 100 की 34 चार पहिया और 22 दो पहिया वाहन
संजय कुमार पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अब यूपी डायल 100 की सेवा का विस्तार हो गया है। डायल 100 पर कॉल करने से फायर बिग्रेड और एंबुलेंस की सेवा भी मिल सकेगी। इसके लिए पीआरवी वैन में मोबाइल डाटा टर्मिनल लगाए गए हैं। इस सुविधा को शुरू होने पर लोगों को अब ज्यादा नंबरों को याद नहीं रखना होगा। जरूरत के अनुसार सेवा लेने के लिए कॉल करने के दौरान समस्या बतानी होगी। इसके बाद तुरंत सेवा मिल सकेगी। जिले में डायल 100 की 34 चार पहिया और 22 दो पहिया वाहन है।
सौ नंबर मिलाने पर ही तीनों एक साथ मौके पर पहुंचेगी। अभी तक इस नंबर को मिलाने पर सिर्फ पुलिस ही मौके पर पहुंचती थी। जिले में इसकी सुविधा शुरू हो गई है। फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस गाड़ियों की निगरानी करने के लिए इनमें मोबाइल डाटा टर्मिनल भी लगाए गए हैं।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि डायल 100 के दो साल पूरे होने के साथ ही जिले में इसकी जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। अब यह लोगों की हर समस्या में मदद करेगी। यदि किसी भी व्यक्ति को एंबुलेंस की जरूरत है तो उसे अब 100 डायल करना पड़ेगा। यही नहीं आग लगने पर भी 100 डायल काम करेगा और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आपकी बताई हुई जगह पर पहुंचेगी। 100 डायल करने पर आपकी कॉल लखनऊ के पुलिस मॉडर्न कंट्रोल रूम पर पहुंचेगी। इस कंट्रोल रूम से अब फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के कंट्रोल रूम को भी अटैच कर दिया गया है, जिससे एक कॉल से ही यह तीनों सुविधाएं एक साथ लोगों को मिल सकें। यूपी 100 से फायर ब्रिगेड को जोड़ने के बाद इसकी गाड़ियों में भी एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) लगा दिया गया है। इससे अब फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने का समय भी अधिकारियों को पता चल सकेगा। अब फायर ब्रिगेड भी यूपी 100 की तरह बिना देरी किए मौके पर पहुंच जाएगी। यूपी-100 के पुलिस कर्मियों की तरह उन्हें घटनास्थल की फोटो व वीडियो आदि कंट्रोल रूम को भेजना होगा।
विज्ञापन
लोगों को मिलेगा लाभ
लोगों को इसका पूरा फायदा मिले, इसके लिए महकमे द्वारा प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समय-समय पर सभी के काम का आकलन भी किया जाएगा। 100 नंबर मिलाने पर पुलिस लोकेशन समेत अन्य जानकारी लेगी। एंबुलेंस व फायर सर्विस के साथ ही डायल 100 की पुलिस टीम भी मौके पर मदद के लिए पहुंचेगी। लोकेशन सही बताने से गाड़ी को पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। -आशुतोष शुक्ल, एएसपी