फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नए वर्ष में भारतीय पर्यटकों का नेपाल की ओर रुख

नए वर्ष में भारतीय पर्यटकों का नेपाल की ओर रुख

Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
नए वर्ष में भारतीय पर्यटकों का नेपाल की ओर रुख
नए वर्ष पर भारतीय पर्यटकों का नेपाल की ओर रुख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नए वर्ष के आगमन के मद्देनजर पर भारतीयों ने नेपाल के पर्यटन स्थलों का रुख कर लिया है। काठमांडू, पोखरा, लुम्बिनी, मनोकामना व भैरहवा के अधिकतर होटल व लॉज और अन्य ठहरने के स्थान पर कमरों की बुकिंग सप्ताह भर पहले ही हो गई है। कई होटलों में नव वर्ष के मद्देनजर भारतीयों के लिए विशेष सहूलियत दी गई है। पोखरा के लेक साइट को आकर्षक रूप से सजाया गया है। रुपन्देही जिले के भैरहवा मणिग्राम में स्थित कैसिनो युक्त होटलों में 31 दिसंबर की शाम के बाद की बुकिंग बंद हो गई है।
कैसिनो संचालकों का कहना है कि नव वर्ष के मद्देनजर पहले से ही कमरे बुक हो गए हैं। नेपाल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के प्रति पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गई है। नेपाल भंसार के अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल आने वाले पर्यटकों व भारतीय नंबर प्लेट के निजी वाहनों की संख्या में तीस से चालीस फीसदी की वृद्धि हुई है। नव वर्ष के मौके पर कार्यक्रम आयोजन स्थलों पर कोई अप्रिय गतिविधि न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं। नेपाल के चितवन के जंगलों में नववर्ष के मौके पर विचरण के लिए विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। यहां जंगल में पार्टी के आयोजन व आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। ताकि वन्य जीवों पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन

नेपाल बेलहियां के मनी एक्सचेंजर रवि कुमार का कहना है कि नेपाल में भारतीय 200, 500 एवं 2000 के नोटों के चलन बंद होने से मुश्किल बढ़ गई है। पर्यटक भारतीय रुपयों को नेपाली रुपये में बदलने आ रहे हैं। लेकिन भारतीय रुपये नेपाली करेंसी में बदलने पर नोट ज्यादा होने पर उनकी परेशानी बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल व्यवसायी श्रीचंद गुप्त का कहना है कि बडे़ भारतीय नोट बंद होने का कारोबार पर असर पड़ा है। पर्यटकों को रुपये बदलने के एवज में कमीशन थोड़ा ज्यादा देना पड़ रहा है। नये साल के जश्न के लिए पर्यटक नेपाल आ रहे हैं।

रूपन्देही के सीडीओ उदय राना का कहना है कि नए साल पर आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। अगर कोई हुड़दंग मचायेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed