फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

Fri, 28 Dec 2018 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे सिसवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली अप सवारी गाड़ी की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिसवा क्षेत्र स्थित एक मजार पर मन्नत का चादर चढ़ाने के लिए आई हुई थी। घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी व आरपीएफ कप्तानगंज को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण के चनपटिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुरा निवासी उमेश सिंह अपनी पत्नी कृपा सिंह (38), भाई प्रदीप सिंह, रिंकी देवी पत्नी प्रदीप सिंह व पड़ोसी केदार राय के साथ बुधवार की रात नरकटियागंज से चलकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में बैठे। उमेश ने बताया कि सभी लोग सिसवा रेलवे स्टेशन से पश्चिम की ओर ग्राम सभा बीजापार स्थित मजार पर मन्नत का चादर चढ़ाने के लिए जा रहे थे। ट्रेन बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे जैसे ही सिसवां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो सभी उतरने के लिए गेट पर पहुंचे। पत्नी कृपा ने पहले सभी को बारी-बारी से उतरवाया और आखिरी में जब उतरने लगी तो उसी समय ट्रेन चल दी। जल्दबाजी में उतरते समय कृपा की साल ट्रेन के पायदान में फंस गई और वह गिरकर चलती हुई ट्रेन की चपेट में आ गई। उन लोगों ने तथा यात्रियों ने शोर मचाया तो गार्ड ने ट्रेन को रुकवाया। फिर कृपा को बाहर निकाला गया और तत्काल 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन करीब चालीस मिनट के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नही पहुंची और इलाज के अभाव में कृपा की मौत हो गई। उमेश सिंह के अनुसार उनकी 6 बेटियां और एक बेटा है। घटना की सूचना सहायक स्टेशन अधीक्षक राणा नील मणि ने कप्तानगंज आरपीएफ व जीआरपी को दी। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed