फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दुर्घटना के बाद टूटी अधिकारियों की नींद, जांच करने पहुंचे

दुर्घटना के बाद टूटी अधिकारियों की नींद, जांच करने पहुंचे

Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद टूटी अधिकारियों की नींद, जांच करने पहुंचे
दुर्घटना के बाद टूटी अधिकारियों की नींद
विज्ञापन

फोटो
जांच में दो वाहन सीज, पांच वाहन चालान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के हेमछापर टोला भलुआन के पास सोमवार को हुई दुर्घटना के बाद अधिकारियों की नींद टूटी तो जांच करने मंगलवार को स्कूल पहुंच गए, लेकिन प्रबंधक स्कूल में नहीं मिले। शिक्षकों ने जानकारी दी कि अभिभावक ही वाहन को किराए पर तय किये थे, जिससे बच्चे स्कूल आते-जाते हैं।

मदनी मार्डन कांवेंट स्कूल पनियरा में एआरटीओ और खंड शिक्षाधिकारी जांच करने पहुंचे। एआरटीओ आरसी भारती ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक नहीं मिले। शिक्षक की जानकारी के अनुसार वाहन स्कूल का नहीं था। उन्होंने बताया कि वाहन के कागजात, चालक के डीएल एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ वाहन स्वामी को कार्यालय तलब किया गया है। स्कूल में जांच के बाद पनियरा कस्बे में तीन स्कूल वाहनों के कागजात सही नहीं मिलने पर सीज कर दिया गया। पांच वाहनों का चालन किया गया। खंड शिक्षाधिकारी आरडी प्रसाद ने बताया कि स्कूल में जांच के दौरान भलुआन टोले का कोई बच्चा नहीं मिला। गांव में जाकर अभिभावकों से बातचीत कर जरूरी जानकारी हासिल की जाएगी। स्कूल में पठन-पाठन और मान्यता आदि की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed