{"_id":"5ab002b84f1c1bbb758b671d","slug":"111521484472-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में शराब की दुकानों का आवंटन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में शराब की दुकानों का आवंटन हुआ
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपरान्ह चार बजे से शराब दुकानों के लिए ई-लाटरी से नीलामी की गई।
ई-लाटरी की शुरुआत शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी राजस्व परिषद के सदस्य गुरुदीप सिंह के पर्यवेक्षण में हुआ। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी बजरंग बहादुर सिंह तथा आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य संतोष श्रीवास की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नीलामी प्रक्रिया शुरु कराई गई। व्यवस्थापन समिति के समक्ष देशी शराब की 141, माडल शाप की दो, अंग्रेजी की 50 तथा बीयर की 51 दुकानों का नीलामी की गई।
व्यवस्था के मुताबिक देशी शराब की नीलामी के बाद मॉडल शाप की दो दुकानों की नीलामी हुई। इसके बाद अंग्रेजी व बीयर की दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी पद्धति से किया गया। जिला आबकारी अधिकारी बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि देशी शराब की 141 दुकानों की नीलामी कराई गई, जिसमें से 140 का व्यवस्थापन हो गया।
देशी की एक दुकान की नीलामी कराई गई तो वह उसी व्यक्ति के नाम से लाटरी निकला जिसके नाम से दो दुकान पहले निकल चुकी है। ऐसे में कंप्यूटर ने उसे स्वीकार नहीं किया। ऐसे में अब उस दुकान का दोबारा व्यवस्थापन दूसरे चरण में कराया जाएगा।