{"_id":"5aa6c0a64f1c1b00768b52ba","slug":"111520877734-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ डीएम से मिले दवा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ डीएम से मिले दवा व्यापारी
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जिले के दवा कारोबारियों ने जांच के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी से मिले और पत्रक देकर व्यापारी उत्पीड़न बंद कराने की मांग की। दवा कारोबारियों ने कहा कि जांच के नाम पर दवा कारोबारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा कि प्राइवेट फार्मासिस्टों की शिकायत पर दवा कारोबारियों की दुकानों पर अनावश्यक कार्रवाई की जा रही है। जबकि इस मामले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दिया है कि फार्मासिस्ट के अभाव में किसी भी दवा व्यवसायी का लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाएगा।
सरकार की मंशा के विपरीत प्राइवेट फार्मा एसोसिएशन द्वारा जिले मेें घूम-घूम कर दवा कारोबारियों से अवैध वसूली की जा रही है। मंशा पूरी न होने पर शिकायत कर जांच की मांग की जा रही है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में ऐसा नहीं हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया है कि दवा कारोबारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में केमिस्ट ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी, संजीव कश्यप, विनय कुमार नायक, देवेंद्रमणि त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, देवेंद्र राय आदि शामिल रहे।