{"_id":"59e349474f1c1b79548b7736","slug":"111508067655-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में रोड़ के किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में रोड़ के किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका
Updated Sun, 15 Oct 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के हंसखोरी गांव के पश्चिम रोड के किनारे रविवार को वृद्ध की लाश मिली। वृद्ध की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुबह गांव के बाहर टहलने निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की पहचान पैंट के जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से हुई। जानकारी मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे। घर वालों से पता चला कि वृद्ध बृहस्पतिवार को घर से निकले थे, वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन कर रहे थे, इस बीच रविवार को उनकी लाश मिली।
पनियरा थाना क्षेत्र के हसखोरी गांव के पश्चिम सड़क के किनारे रविवार की सुबह वृद्ध का शव मिला। जिसकी पहचान दद्दन पाल (68) निवासी समरधीरा थाना पुरंदरपुर के रूप में हुई। दद्दन की पहचान उनके जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए हुई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घर वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घर वालों ने दद्दन पाल की पहचान कर पुष्टि की। परिजनों के अनुसार दद्दन बीते बृहस्पतिवार को घर से गोरखपुर जाने के लिए कह कर निकले थे लेकिन जब शाम तक नहीं लौटे तो चिंता होने लगी। इसके बाद रिश्तेदारों और शुभ चिंतकों से पूछताछ कर जानकारी ली गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को पुलिस की ओर से जानकारी दी गई घर में कोहराम मच गया। दद्दन से चार पुत्र गिरिजेश पाल, दिनेश पाल, राजेश पाल व संतोष पाल हैं। मौके पर पहुंचे बड़े पुत्र गिरिजेश दद्दन का शव देख फफक कर रो पड़े। उधर, दद्दन का शव की हालत देख यह आशंका जताई जा रही थी कि हत्या दूसरी जगह करके शव सड़क किनारे लाकर फेंक दिया गया होगा। दद्दन के बाएं हाथ के अंगूठे में स्याही लगी हुई थी। दद्दन समरधीरा गांव के दो बार ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। बताया जाता है कि वह मूल रूप से संतकबीर नगर जिले के हरिहरपुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता चंद्रमौली को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा गांव में नेवासा मिला था। यहां पर दद्दन पाल बचपन से ही रहते थे। यही पर इनके चारों पुत्र भी रहते हैं। दद्दन पाल की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। पिता को खोने गम में बेटे व बहू सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष पनियरा ओपी चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। परिजनों की ओर से मिले तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।