{"_id":"59bad2684f1c1bb4688b49e0","slug":"111505415784-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे से निकला विशाल कछुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे से निकला विशाल कछुआ
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। सोहगीवरवा वन्य जीव प्रभाग के जयश्री गांव के लमुहा पोखरे मे एक 26 किलो का कछुआ मिला है इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने वन विभाग को दी। वनविभाग की टीम कछुआ को ले गई। जयश्री गांव के लमुआ पोखरे में विशाल जानवर को तैरते देख ग्राम प्रधान सनतकुमार राहुल को सूचना दी गई। ग्राम प्रधान ने जाल डालकर जब निकलवाया तो वह कछुआ निकला। विशाल कछुआ देखने के लिये भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान ने फोनकर वनविभाग को सूचना दी। वनविभाग टीम वन दरोगा राम अवध प्रसाद, मनोज शुक्ला, घूरहू कछुआ को लेजाकर दर्जिनिया झील के पास स्थित ताल में छोड़ दिया गया।इस सबंधन मे रेन्जर अशोक चंद्रा का कहना है कि बहुत ही पुराना कछुआ है।वजन लगभग 26 किलो का रहा होगा। बरसात व बाढ़ मे कहीं से चला आया है।
लापरवाही से सड़ गया आलू
पनियरा। पनियरा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को वितरित करने के लिए आई राहत सामग्री के वितरण में लापरवाही की गई। गुरुवार को सिंचाई डाकबंगला परिसर में सड़ा हुआ आलू फेंकवा दिया गया। उसकी बदबू से आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। हल्का लेखपाल ने इस मसले पर सटीक जवाब नहीं दिया।