फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अहिरौली के जनार्दन ने बलिया के शैतान को दिखाया आसमान

अहिरौली के जनार्दन ने बलिया के शैतान को दिखाया आसमान

Thu, 17 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली के जनार्दन ने बलिया के शैतान को दिखाया आसमान
सिसवा बाजार। चैनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्राम सभा की तरफ से आयोजित विराट दंगल में दिल्ली, बलियां, गाजीपुर, बनारस सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। शुरुआती कुश्ती में अहिरौली के पहलवान जनार्दन ने बलियां से आए शैतान को आसमान दिखाया। बेलवां घाट(महराजगंज) के किरचन ने गाजीपुर के नंदू को तथा देवतहां (कुशीनगर) के मनोज ने बेलवां घाट(महराजगंज) को, देवतहां(कुशीनगर) के महाप्रताप ने बनारस के गुड्डू को पटखनी दी। दिल्ली के ओमप्रकाश व देवतहां(कुशीनगर) के अली हुसैन, गाजीपुर के दीपक व देवतहां(कुशीनगर) के विक्की, गाजीपुर के इंदल व बेलवां घाट(महराजगंज)के करन व गाजीपुर के ही दीपक तथा देवतहां (कुशीनगर) के रवींद्र की कुश्ती बराबर रही।
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र मल्ल ने किया। कहा कि नौजवानों की रुचि शारीरिक सौष्ठव के बजाय भौतिक संपन्नता हासिल करने में है। यही वजह है कि कुश्ती कला अब हाशिये पर पहुंच गई है। विशिष्ट अतिथि चंद्रभूषण सिंह ने इस प्राचीन कला को बचाए रखने की जरूरत बताई। आयोजक ग्राम प्रधान दिनेश तिवारी ने अतिथियों का आभार जताया। कहा कि अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों को बुलाया जाएगा। रेफरी की भूमिका शंकर सिंह ने अदा की। ग्राम प्रधान रमाशंकर गुप्ता, भुक्खल प्रसाद, अरविंद सिंह, एडवोकेट अमित कुमार सिंह, पूर्व प्रधान संजय मौर्या, रामेश्वर, संजय दूबे, विपिन तिवारी, किशोर, संतोष यादव, नंदलाल, राजेश कुमार, लल्लन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed