{"_id":"5982207e4f1c1bf7378b45f3","slug":"111501700222-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में नहीं पहुंचे अधिकारी, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में नहीं पहुंचे अधिकारी, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी। बिजली विभाग के कैंप में अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में पहुंचे जेई ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी में बुधवार को कैंप के आयोजन की सूचना प्रसारित की गई थी। सुबह से ही क्षेत्र के तमाम बिजली उपभोक्ता अपनी समस्याओं का निराकरण कराने पहुंचने लगे। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उपकेंद्र में जुट गई। दोपहर 12बजे तक कैंप में बिजली बिल सुधार के लिए कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ता बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जेई के काफी समझाने-बुझाने के बाद उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान अमित कसौधन, रामजी मद्धेशिया, राधेश्याम गोड़, वृजेश कुमार, भगवंत चौहान, भोगी चौधरी, लालचन, शिवपुजन, अनिरुद्ध, रामवृक्ष प्रजापति, स्वामीनाथ आदि मौजूद रहे।
इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम संघप्रिय गौतम ने बताया कि कैंप के लिए जेई को निर्देशित कर जिले से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वाहन की खराबी के वजह से कैंप में संबंधित अधिकारी नहीं पहुंच सके। जल्द ही पेपर में गजट कराकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
उपभोक्ताओं का सिरदर्द बना बढ़ा बिजली बिल
ठूठीबारी। बीते दिनों बिजली विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी में कैश काउंटर खोला गया था जिसके माध्यम से क्षेत्र के उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा किये थे। लेकिन 7 माह बितने के बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा जमा किया गया बिजली बिल अब तक नहीं घटा जो उपभोक्ताओं का सिरदर्द बन गया है जिससे लोग काफी परेशान है।