{"_id":"597e2a894f1c1b25508b4705","slug":"111501440649-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने में सहयोग का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने में सहयोग का आह्वान
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता प्रशिक्षण के दौरान नगर के एक मैरिज हाल में प्रशिक्षकों ने स्वच्छता को लेकर विशेष जानकारी दी। प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों को स्वच्छ भारत मिशन के मकसद को साकार करने का आह्वान किया गया। जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की नसीहत दी गई। वहीं गंदगी से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के तीसरे दिन धानी ब्लाक के चार गांव में टीम रविवार की सुबह पहुंचकर गांव के खुले में शौच जा रहे लोगों को खुले में शौच से होने वाले बीमारियों के बारे में बताया गया। रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया है। गांव के लोगों को जल जमाव से होने वाली दुश्वारियों के अलावा शौचालय के प्रयोग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है। इस मौके पर प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि खुले में शौच से मक्खियों के माध्यम से खुले में रखे खाद्य पदार्थों तक संक्रमण पहुंच जाता है जिससे लोगों को तरह तरह की बीमारियों से परेशान होना पड़ता है। अपनी सुरक्षा तभी होगी जब खुले में शौच के प्रति सभी लोग जागरूक होंगे। इस मौके पर दीनानाथ गुप्ता, उर्मिला, सविता, मनोज, संतोष शुक्ला, कुंवर प्रताप की ने गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।