फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 roads will be built in the district, the way will be easy

जिले में बनेंगी 11 सड़कें, राह होगी सुगम

Thu, 26 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
11 roads will be built in the district, the way will be easy
जिले में बनेंगी 11 सड़कें, राह होगी सुगम
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने वाली है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 सड़कों का निर्माण करेगा। इस योजना में 75 किलोमीटर से अधिक सड़क बनाई जाएगी। इसके निर्माण पर करीब 54 करोड़ 23 लाख रुपये होंगे।
जिले में बदहाल सड़कों की दशा को सुधारने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग पहल करता है। अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ऐसे खस्ताहाल मार्ग को चिह्नित करते हैं जिस पर आवागमन अधिक हो तथा मार्ग की हालत अच्छी न हो। विभागीय जिम्मेदारों ने इस बार जिले की 11 सड़कों की दशा को सुधारने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति देते हुए धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। सड़कों की दशा सुधरने से आमजन व राहगीरों को राहत मिलेगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अधिकारी केएस प्रताप ने बताया कि जिले में 11 सड़कों का निर्माण कराया जाना है। इस पर करीब 54 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

सिसवा ब्लॉक में 362.80 लाख से गौरी बढ़ैपुरवा से खुड़ुरी पांच किलोमीटर पिच मार्ग का निर्माण, 892.18 लाख की लागत से बंदी ढाला से बरवां कला वाया गौरा दूबे बरवां दिगंबर तक 12.15 किलोमीटर मार्ग का निर्माण एवं 626.75 लाख की लागत से दुर्गवलिया से बरवां दिगंबर वाया गेरमा नहर पटरी तक साढ़े आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। फरेंदा ब्लॉक में 407.29 लाख की लागत से मौनी पिपरा उदितपुर से सेमरहनी कोमल चौराहा तक 5.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण तथा 422.37 लाख की लागत से एसएनजी पुरंदरपुर से सालदह उर्फ कवलदह खास तक छह किलोमीटर सड़क, बृजमनगंज ब्लॉक में 421.69 लाख की लागत से बहदुरी बाजार से इलाहाबास से कवलपुर खास वाया फौजदार जोत तक 5.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा ब्लॉक में 376.23 लाख की लागत से मुजुरी से गांगी (पट्टे चौराहा) तक 5.1 किलोमीटर सड़क, परतावल ब्लॉक में 334.66 लाख की लागत से परतावल से पंचदेउरी तक पांच किलोमीटर सड़क, घुघली ब्लॉक में 525.70 लाख की लागत से धरमपुर बाजार से लक्ष्मीपुर देउरवां खास तक 7.25 किलोमीटर सड़क, निचलौल ब्लॉक में 537.15 लाख की लागत से कटहरी से रमैता घाट तक 7.6 किलोमीटर सड़क तथा मिठौरा ब्लॉक में 516.37 लाख की लागत से महराजगंज-चौक मार्ग से बेलभरिया खास तक 7.35 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed