फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 industrialists will go for lucknow summit

महाराजगंज: यूपी निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिले के 11 उद्यमी

Fri, 10 Feb 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
11 industrialists will go for lucknow summit
वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिले के 11 उद्यमी
विज्ञापन

उद्यम लगाने के इच्छुक इन उद्यमियों को शासन की ओर से आया है बुलावा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में उद्यम लगाने के इच्छुक कुल 11 उद्यमियों को शुक्रवार को लखनऊ में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। वे वहां पर पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखेंगे तथा उनकी बातों से प्रेरित होकर उद्यम को विकसित करने की पहल करेंगे।
प्रदेश के साथ-साथ जिले में उद्यम को रफ्तार देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से व्यापक प्रयास किया जा रहा है। जिले में हुए निवेशक सम्मेलन में उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। शुक्रवार से लखनऊ में हो रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन में जिले के भी 11 उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

इनमें केएमसी डिजिटल अस्पताल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव, नरायन सिंह, राकेश गुप्ता, बागेश्वर सिंह, जनार्दन, हेमंत गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, आनंद सागर तिवारी व ध्रुव श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्यम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 11 लोगों को आमंत्रित किया गया है। वे लोग उसमें हिस्सा लेकर उद्यम के विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगे।


जिला स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम में भी बुलाए जाएंगे उद्यमी
अन्य उद्यमियों को भी शुक्रवार को नगर के एक लॉन में बुलाकर जिला स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा। उन्हें वैश्विक निवेशक सम्मेलन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के साथ-साथ उद्यम की संभावना पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed