फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 Afagan has reached Nepal on duplicate AAdahar card

नकली आधार कार्ड पर अफगानी पहुंचे नेपाल

Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
11 Afagan has reached Nepal  on  duplicate AAdahar card
नकली आधार कार्ड पर 11 अफगान पहुंचे नेपाल
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सोनौली सीमा से 11 अफगान नागरिक नकली आधार कार्ड पर नेपाल पहुंच गए। काठमांडू के सिनामंगल से ग्यारह अफगान नागरिकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिनामंगल के डीआईजी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार सुबह उन्हें सिनामंगल के एक घर से गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार छह लोगों के पास से भारत के आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद भारतीय आधार कार्ड फर्जी हैं जो भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। पकड़े गए अफगानों ने बताया कि सोनौली सीमा के रूपनदेही में नेपाल-भारत सीमा पर बेलहिया से नेपाल में प्रवेश किए। एसपी श्याम कुमार महतो ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सिनामंगल के एक होटल से तीन महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक ही परिवार के पांच और अलग-अलग परिवार के अन्य लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed