फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   109 attacks on police in the case

पुलिस पर हमले में 109 पर केस

Sat, 19 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sat, 19 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर
विज्ञापन
अमहवां चौराहे पर बृहस्पतिवार को पुरंदरपुर के थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला मामले में 109 पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें 19 नामजद हैं। मामले में वांछित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ग्राम पंचायत रानीपुर में प्रधान पद के मतगणना के बाद से ही दूसरे स्थान पर रहीं मीरा ने धांधली का आरोप लगाया था। यह मामला इतना बढ़ गया कि सैकड़ों की संख्या में गांववाले एकत्र होकर अमहवां चौराहे पर पहुंचे। जहां क्षेत्रीय विधायक कौशल किशोर सिंह का पुतला जलाने का प्रयास करने लगे।

पुरंदरपुर थाना प्रभारी विजय शंकर यादव अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच पुतला जलाने से मना किया। गांव वालों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। जिसमें दरोगा समेत छह लोग घायल हुए थे।

रामा प्रसाद की तहरीर पर 19 नामजद सहित 109 लोगों पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बलबा, बिना अनुमति के जूलूस निकालने के साथ ही समाज विरोधी आपराधिक कृत्यों को कारित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मीरा, विजय व रामेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसओ आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले के वांछितों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed