फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को मिला पुरस्कार

परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को मिला पुरस्कार

Thu, 28 Mar 2019 10:06 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को मिला पुरस्कार
यूपी पब्लिक स्कूल सिसवां में मेडल व प्रमाण पत्र के साथ बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर बीआरसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पोस्टर, चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर कला की शशिकला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनरा में रेनू को द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासपार बैजौली के नीरज पटेल को तृतीय पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज द्वितीय वंदना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासपार बैजौली में नीरज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर कला के मुन्ना को प्रथम स्थान मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरडीहा के अभिमन्यु दूबे को द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम की रवीना यादव को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवां बाबू की पुष्पांजलि और पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज द्वितीय की काजल का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। गणित विज्ञान प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासपार बैजौली के मुन्ना को प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम के विशाल कुमार को द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालयसोनरा के ज्ञानचंद्र साहनी को तृतीय स्थान मिला। उन्होंने बताया कि गणित और विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 300 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 200 और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले छात्रों को 100 रुपये दिया गया। सह समन्वयक रेयाज अहमद खां, पंकज कुमार मौर्य, राकेश कुमार सिंह, विजय लक्ष्मी पांडेय, सुमित्रा साहनी और संदेश कुमार पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बेहतर अंक पाने वाले छात्रों को मिला पुरस्कार
महराजगंज। नगर के विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा हुई। इसमें बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल की ओर से मेडल व अंकपत्र देकर सम्मानित किया गया। डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आलोक रंजन ने बताया कि नर्सरी में अर्नव सिंह, पियूष कुमार, शिवम वर्मा, आशुतोष वर्मा, आदिल को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया। वहीं एलकेजी में आराध्या चौधरी, श्रेया पटेल, शशांक पटेल, मान्या राठौर, जीतन, प्रतिज्ञा, यूकेजी में अर्मिता सिंह, आराध्या पांडेय, गरिमा, कक्षा प्रथम में अंशिका, अंश पटेल, श्रयांश मिश्रा, आर्यवीर, आराध्या राठौर, शांभवी, रुद्रगुप्ता, अंकुश यादव, प्रियेश यादव, कक्षा दो में प्रियल, आदित्य, श्रुति, अनुष्का, अभय, ताहिर, अन्नया, स्वेछा, कक्षा तीन में गुलशन, अर्चना, काजल, अनामिका, अर्पणा, अर्चिता, सन्नी वर्मा, कक्षा चार में सत्यम, अंशु, वर्तिका, हर्षित पाठक, कक्षा पांच में सृष्टी, अमृता खुशी, पूर्णिमा, सांची को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में दी पैरामाउट एकेडमी में प्रगति पत्र का वितरण हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य निशा मैथ्यूज ने बताया कि प्लवे में प्रियम पटेल, कक्षा प्रथम की साक्षी मौर्या, द्वितीय में रिया पांडेय, तृतीय में खुशी नायक, चतुर्थ में अनुराग पटेल, कक्षा पंचम में जतिन साहनी, कक्षा छह के शिवानी गुप्ता, कक्षा सात में संतोष कुमार, कक्षा आठ के मनीष गौतम को मेडल व अंकपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरोकोठीभार। यूपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया किया गया। प्रबंधक द्वारा बच्चों को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। उत्कर्ष, विवेक, अनुराग, आदित्य,अनन्या, साक्षी, तानी, सूरज, आकांक्षा, अभिज्ञान, सूरज, अंकित, मधु, इंद्राणी घोष, अनुष्का सिंह, प्रखर,अश्विन जायसवाल, करिश्मा, लवली, दीपेश, अनु शर्मा, कुमुद,सृष्ठि,आस्था कुमारी आदि को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मेडल एवं उपहार देकर बच्चों का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया गया है। संरक्षिका शशिकला सिंह ने ऽकोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होतीऽ कविता के माध्यम से बच्चों में ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान श्रीराम सिंह, अजित दुबे, आशुतोष मिश्रा, शलिनी कसेरा, ज्योति तिवारी, नेहा तुलस्यान, करिश्मा, रजनी, सीताराम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed