{"_id":"5c6ef2bcbdec224bbb20a860","slug":"101550774972-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के घर वालों को मिला प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के घर वालों को मिला प्लाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद पंकज के घर वालों को मिला लखनऊ में प्लॉट
गोरखपुर के मेयर के साथ लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी ने सौंपे कागजात
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। पुलवामा में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी के घर वालों को बृहस्पतिवार को लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी के प्रबंध निदेशक और अन्य सदस्यों ने गोरखपुर के मेयर सीताराम जायसवाल के साथ हरपुर के बेलहिया गांव पहुंचकर एक हजार स्क्वायर फीट प्लॉट के कागजात सौंपे।
प्रबंध निदेशक अनिल मिश्र, निदेशक आशुतोष तिवारी, जनरल मैनेजर अनुपम पांडेय और कंपनी के प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी के साथ नगर पंचायत आनंदनगर के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल शहीद के घर पहुंचे। वहां लोगों ने पहले शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शहीद के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी को लखनऊ में प्लॉट के कागजात दिए। मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि पूरा देश पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवानों के घर वालों के साथ खड़ा है। इस दौरान शिववचन जायसवाल, आशीष जायसवाल आदि भी मौजूद रहे।