फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दो केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण तलब

दो केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 16 Feb 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण तलब
दो केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

जिले में 2766 विद्यार्थियों ने छोड़ दी गणित की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यूपी बोर्ड की शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2766 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जांच के दौरान सादी कापियों का लेखा जोखा ठीक न मिलने पर दो केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है।

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा के लिए जिले में कुल 28624 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 25858 छात्र ही उपस्थित रहे जबकि 2766 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट की व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा के लिए 365 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में 349 विद्यार्थी उपस्थित हुए और 16 ने परीक्षा छोड़ दी। उप निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण राजेंद्र प्रसाद और डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज कसमरियां, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक, रामभोली इंटर कॉलेज निचलौल, ज्ञान भारतीय इंटर कॉलेज, राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। सादी कापियों का लेखा जोखा ठीक न मिलने पर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज और राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापकों उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने परतावल क्षेत्र के पंचायत इंटर कॉलेज, शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज सहित आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed