{"_id":"5c324fdabdec22571d7e0981","slug":"101546801114-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड डिग्री धारकों ने की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड डिग्री धारकों ने की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:-
बीपीएड डिग्री धारकों ने की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
सांसद एवं विधायक को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षक बीपीएड् संघर्ष मोर्चा के जिला इकाई पदाधिकारियों ने रविवार को सांसद पंकज चौधरी व सदर विधायक को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से शारीरिक प्रशिक्षक एवं खेलकूद अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाने और भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के बीपीएड डिग्रीधारकों के लंबे संघर्ष के बाद पूर्व की सपा सरकार ने खेल कूद, शारीरिक भर्ति को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शासनादेश जारी किया कि प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 7000 रूपये मानदेय पर खेलकूद शारीरिक शिक्षक रखे जाऐंगे। जिसे तहत बीपीएड डिग्रीधारकों ने आवेदन किया था। इसके तहत प्रथम काउंसलिंग चार अप्रैल व द्वितीय कांउसलिंग 17 अप्रैल को प्रस्तावित थी। लेकिन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा एक शासनादेश जारी कर बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। इससे चयन की प्रक्रिया स्थगित हो गई। बीपीएड धारकों ने न्यायालय की शरण ली वहां से बीपीएड धारकों के पक्ष में निर्णय मिला। और राज्य सरकार को दो महिने में भर्ति पूर्ण करने को कहा लेकिन करीब 19 महीने बीत जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग की। इस मौके पर संगठन के ओम प्रकाश पाल, महेंद्र यादव, रामबदन, आशीष यादव, धर्मेद्र यादव, जगमोहन, राजकुमार, राजीव, राहुल पटेल आदि मौजूद रहे।