फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठी महिला

कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठी महिला

Fri, 03 Nov 2017 04:58 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठी महिला
महराजगंज। नौतनवां रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एक महिला दुकानदार ने आनंद नगर में तैनात एक रेल अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न करने एवं जेल भेज देने की धमकी का देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर पूरे परिवार के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई है। रेलवे परिसर में अपने पति, बच्चों व सास के साथ धरने पर बैठी शांता मजूमदार का कहना है कि बकाया जमा करने के बावजूद आरोपी अधिकारी की तरफ से नोटिस भेजकर दुकान खाली करने व जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि विगत 36 साल से उसके पति रेलवे स्टेशन परिसर में एक दुकान रेलवे से किराए पर लेकर पूरे परिवार का जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक सेक्शन इंजीनियर ने छह लाख रुपये दुकान का किराया बकाया बताकर नोटिस चस्पा करा दिया। जबकि 31 मार्च 2017 तक पूरा किराया जमा किया जा चुका है और उसकी रसीद भी उसके पास है। इसके बावजूद रेलवे के अधिकारी उनके पति विजय मजूमदार को डरा धमका कर दुकान खाली करने व जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। जिससे उनके पति व पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। अधिकारी की धमकी से पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, रेल महाप्रबंधक, डीएम से लिखित शिकायत भी की गयी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने आरोपों की जांच कर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई होने तक महिला ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed