{"_id":"59bad0584f1c1b28688b4942","slug":"101505415256-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस मनाना गर्व का विषय: जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस मनाना गर्व का विषय: जिला जज
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गुरुवार को दीवानी कचहरी में स्थित एडीआर भवन के सभाकक्ष में जनपद न्यायाधीश भोपाल सिंह के अध्यक्षता में हिंदी दिवस एवं मध्यस्थता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश भोपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अनेकता में एकता विद्यमान है। जन्म से हम हिंदी भाषी हैं। हिंदी दिवस मनाना गर्व का विषय है। ऐसे कार्यक्रमों से आने वाले पीढ़ियों को सीख मिलेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमे को निपटाने पर बल देने की अपील की। मध्यस्थ अधिवक्ता दोनों पक्षों से अपना संबंध मधुर रखें। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह को निर्देश दिया कि मध्यस्थता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। अपर जिला जज प्रथम गोविंद वल्लभ शर्मा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डा. बालमुकुंद, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, हमीदुल्लाह, स्वामी नाथ तिवारी, एमपी पांडेय, अतुल प्रताप सिंह, राजेश उपाध्याय, वाहिद अली ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर अपर जिला जज चतुर्थ संजय कुमार डे, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम विश्वंभर प्रसाद, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय ललित नारायण झा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम किशोर, सिविल जज अवर खंड शैलेंद्र कुमार मौर्य, अधिवक्तगण हेमंत कुमार सिंह, अरुण कुमार, सचीन कुमार, केशभान तिवारी समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन