फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   100 percent Vaccination s plane prapared

प्रत्येक ब्लॉक में शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य

Tue, 19 Oct 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
100 percent Vaccination s plane prapared
लीड--
विज्ञापन

फोटो-8 और 9
जनपद में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए कार्य योजना तैयार
सदर में 75.3, घुघुली में 66.7 प्रतिशत लोगों को लगी वैक्सीन, 11,83, 696 हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जनपद में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए तैयारी कर ली गई है। सबसे पहले दो ब्लॉक को शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। अब तक सबसे ज्यादा 75.3 प्रतिशत सदर ब्लॉक में टीकाकरण हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर पर घुघुली ब्लॉक में 66.7 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने क्रमश: ब्लॉकों को चयनित कर संपूर्ण टीकाकरण करने की व्यवस्था कर ली है। घुघुली एवं सदर ब्लॉक में संपूर्ण टीकाकरण करने का प्रयास जारी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बहदुरी में 79920, धानी 69050, घुघुली 102388, लक्ष्मीपुर 94544, महराजगंज 119685, मिठौरा 116030, निचलौल 110286, पनियरा 96499 लोगों को टीका लग चुका है। परतावल ब्लॉक 114200, फरेंदा में 92872, रतनपुर में 86327 एवं सिसवां में 101895 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इन सभी ब्लॉकों में टीकाकरण की गति तेज करने के लिए विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान में जुड़े सभी कर्मी लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही बूथ तक पहुंचाएंगे। गांव में कैंप लगने के पहले ही मुनादी कराई जाएगी जिससे सभी लोगों को कैंप लगने की सूचना पहले ही रहेगी। आशा आंगनबाड़ी टीका लगने से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को बताकर टीकाकरण के प्रति प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुआ 60 प्रतिशत टीकाकरण
जिले में अब तक 60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। बहदुरी 53.8, धानी 62.3, घुघली 66.7, लक्ष्मीपुर 62.2, महराजगंज 75.3, मिठौरा 65.7, निचलौल 59.4, पनियरा 58.9, परतावल 63.5, फरेंदा 57.9, रतनपुर 52.1 एवं सिसवां 65.9 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।

प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाने का प्रयास जारी है। ब्लॉकवार कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। सबसे पहले घुघुली एवं सदर ब्लॉक का चयन हुआ है। इसे पूरा करने के बाद दूसरे ब्लॉक का चयन होगा। विभाग की ओर से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी है।
-नागेंद्र पांडेय, जिला कोल्ड चेन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed