फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   100 acres of wheat from the fire

आग से 100 एकड़ गेहूं की जलकर राख

Sun, 09 Apr 2017 12:03 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
100 acres of wheat from the fire
फसल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनपिपरी और परमेशरापुर के सीवान में गेहूं की फसलों में अचानक आग लगने से तमाम किसानों की 100  एकड़ अधिक फसलें जलकर राख हो गई। आग बुझने पर पहुंचे दमकल पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ईंट पत्थर जमकर चलाए। इसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। पुलिस ने आक्रोशित किसानों को समझाबुझा कर मामला शांत किया।
विज्ञापन

 ग्राम सभा सोनपिपरी और परमेशरापुर ग्राम सभा के सीवान में खेतों  में गेहूं की फसल में शनिवार को दिन के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। तेज पछुआ हवाओं ने कहर से भीषण आग तेजी के साथ आगे बढ़ती ही गई। गाढ़ी कमाई को अपनी आंखों के सामने जलता देख  किसानों में हाहाकार मच गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग आग बुझाने के  प्रयास में जुट गए। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। बार बार सूचना के बाद भी दमकल आग बुझने के बाद पहुंचा। जिसपर किसानों का गुस्सा फूट गया। और लोग दमकल पर ईंट पत्थर आदि बरसाने लगे। इससे दमकल का शीशा टूट गया। चालक गेना लाल को गंभीर चोटें भी आ गई। लोगों के आक्रोश से दमकल व चालक को बचाने के लिए पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को तितर बितर कर समझाबुझा कर मामला शांत किया। 
विज्ञापन

इस आगलगी में सोनपीपरी गाव के लायक अली,  ववैदुल्लाह, रियाजुद्दीन, असफाक अहमद, हसामुद्दीन, अलिहसन, ताहिर, इस्लाम  मौलाना, कलाम, महबूब, नूरुलहोदा, मुर्तजा, इस्रामुद्दीन, रामसमुझ, नरेश,  मोहम्मद हुसेन, हमाउल्लाह, भोला, जमाउल्लाह, अकरामुद्दीन, आजम गरीबुल्लाह,  सौकत, हजरत अली, भूलन, इम्तियाज ,सोहराव, मसालुद्दीन, नरेश, अमालुद्दीन, वारिस,  फैज ,लोद्दर ,अली अहमद, ताहिर ,पारस, सकीलअहमद ,इखलाक अहमद सहित  सोनपीपरी व  परमेसरापुर के सैकड़ो किसानों के सैकड़ों एकड़ फसलें जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आग की घटना की सूचना पर कोल्हुई थानाध्यक्ष गौरव सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच  गये। वही क्षेत्र के लेखपाल चतुर्गुन राव, जैनुद्दीन, सुखमबहादुर, रमेशलाल  मौके पर पहुंचे।

गेहूं की फसल जलकर राख
फरेंदा। क्षेत्र के सिधवारी टोला तुलसीपुर में आग लगने के गांव के कई लोगों के गेहूं का फसल जल कर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी तुलसीपुर में शनिवार को दिन में दो बजे के करीब अज्ञात कारण से आग लग गई। जिससे गांव के रामलोटन और रामकिशुन सहित कुद अन्य लोगों के गेहूं के फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दिए लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचता अगल-बगल के लोगों ने आग को बुझा दिए। आग की घटना को सुनकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मुआयना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed