फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 Indians found corona infected at Sonauli border

सोनौली बार्डर पर कोरोना संक्रमित मिले 10 भारतीय

Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
10 Indians found corona infected at Sonauli border
सोनौली बार्डर पर कोरोना संक्रमित मिले 10 भारतीय
विज्ञापन

सीएचसी गोपाला में कराए गए भर्ती, साथ आ रहे 58 अन्य क्वारंटीन
लुंबिनी भ्रमण के बाद दो बसों से स्वदेश लौट रहे थे त्रिपुरा के पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर मंगलवार को 10 भारतीय नागरिक कोरोना संक्रमित मिले। वे नेपाल के लुंबिनी भ्रमण के बाद भारत लौट रहे थे। बॉर्डर के मुख्य गेट पर जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी संक्रमित त्रिपुरा के रहने वाले हैं। वे अन्य लोगों के साथ दो बसों में सवार होकर नेपाल घूमने गए थे। संक्रमितों को गोपाला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनके साथ गए लोगों और बस चालकों को भी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने तक के लिए क्वारंटीन किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा के 65 लोग दो बसों में सवार होकर सोमवार को सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल के लुंबिनी गए थे। दोनों बसों में तीन चालक थे, जो झारखंड के रहने वाले हैं। भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने पर इनकी कोरोना जांच हुई थी, जिसमें सभी स्वस्थ मिले थे। लुंबिनी में दर्शन के बाद मंगलवार को वे वापस सोनौली सीमा पर पहुंचे, जहां जांच में एक बस में सवार 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ कर्मी शेराज अहमद और रामसुभाष ने बताया कि सोनौली सीमा पर बने हेल्प डेस्क पर नेपाल से आने वाले लोगों की एंटीजन जांच की जाती है। मंगलवार दोपहर बाद करीब एक बजे भारतीय यात्रियों को लेकर कुशीनगर जा रहीं दो बसें सीमा पर पहुंचीं। जांच में 10 लोग संक्रमित मिले। सूचना पर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों बसों में सवार सभी यात्रियों और चालकों को क्वारंटीन कराया गया। सभी का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक बस में 52 और दूसरे में 16 लोग सवार थे। संक्रमित मिले लोग 52 यात्रियों वाली बस में सवार थे। एसीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य यात्रियों को आगे जाने देने के बारे में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

30 दिसंबर का पटना से त्रिपुरा के लिए है सभी का ट्रेन टिकट
- त्रिपुरा के 65 यात्रियों का दल ट्रेन से पटना पहुंचा था। वहां से बोधगया दर्शन के बाद सभी बस से सोमवार को सोनौली पहुंचे। सीमा पर जांच के बाद सभी लुंबिनी के लिए रवाना हुए। मंगलवार को वापसी में सीमा पर 10 लोग संक्रमित मिले। वे कुशीनगर होते हुए पटना जा रहे थे। वहां से 30 दिसंबर का सभी का त्रिपुरा के लिए ट्रेन का टिकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनौली सीमा पर त्रिपुरा के 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें सीएचसी गोपाला में भर्ती कराया गया है। इनके साथ नेपाल भ्रमण पर गए अन्य लोगों को आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने तक के लिए क्वारंटीन किया गया है।

- डॉ. आईए अंसारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
93 लोगों का हुआ एंटीजन टेस्ट
- सोनौली सीमा पर तैनात स्वास्थ कर्मियों ने मंगलवार की सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक 93 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया। इस बीच जांच किट समाप्त हो गई। ऐसे में दर्जनों यात्रियों को बिना जांच भारत में प्रवेश की इजाजत दे दी गई। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार से अधिक संख्या में जांच किट स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed