फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 Arrested in Nepal

नेपाल चुनाव का बहिष्कार करने वाले दस लोग गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 Arrested in Nepal
नेपाल चुनाव का बहिष्कार करने वाले दस लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में चुनाव का बहिष्कार एवं विरोधी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मोहन वैद्य गुट के 10 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को सीमावर्ती क्षेत्र पश्चिम नवलपरासी के सुनवाल बाजार चौक पर आयोजित एक बैठक से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आगामी 13 मई को मेयर और गांव पालिका के चुनाव निर्धारित हैं। जिसका वैद्य गुट के नेतृत्व वाला सीपीएन (माओवादी रिवोल्यूशनरी) कैडर वैद्य समूह ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। शनिवार दोपहर नेपाल में समूह की लुंबिनी प्रांतीय समिति द्वारा पश्चिम नवलपरासी में एक बैठक आयोजित की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी श्याम पोखरेल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में वैद्य समूह के केंद्रीय पोलित ब्यूरो सदस्य धामेश्वर पोखरेल (प्युथन), राम सिंह श्रीश (बुटवल), मोहन लाल शर्मा, रामचंद्र पोखरेल, पवित्र बस्ती और रवि पुन शामिल हैं। इसी तरह ऋषि राम बीके, चंद्रमन मनंधर, यम बहादुर गुरुंग और रवि पांडे को गिरफ्तार किया गया है। रवि पांडे फेडरेशन ऑफ नेपाली जर्नलिस्ट्स, वेस्ट नवलपरासी के पूर्व कोषाध्यक्ष भी हैं। इस सम्बंध उन्होंने कहा कि जब वह फोटो लेने जा रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ता के रूप में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed