फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1 accused arrested

हत्या, लूट की घटना में वांछित आरोपित गिरफ्तार

Sat, 25 Dec 2021 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
1 accused arrested
हत्या, लूट की घटना में वांछित आरोपित हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

महराजगंज। हत्या, लूट सहित तमाम घटना में वांछित आरोपित को पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के बौलिया राजा मोड के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली परिसर में शुक्रवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने बौलिया राजा मोड़ के पास पहुंची तो आरोपित सलामत अंसारी उर्फ कल्लू निवासी बभनौली थाना पनिवरा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार की। उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक 315 बोर जिंदा कारतूस व 2 मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि एक गिरोह है जो वाहन चोगी लूट/छिनैती आदि कई प्रकारअपराध करता है। गिरोह के सदस्य अयूब अंसारी, इमरान अली, समीर असारी, जहीर निवासी बभनौली थाना पनियरा, सद्दाम बभनौली, आकाश, अजय राजभर निवासी बसडिला थाना पनियरा के हैं। यह सभी मिलकर अक्तूबर माह में ग्राम लदार थाना पनियरा से बाइक तथा पनियरा खास गांव से 24 अक्तूबर 2021 को बाइक, मेडिकल कॉलेज रोड गोरखपुर के पास से एक बाइक चुराया चुराया था। गाड़ियों को चुराकर जंगल में ले जाकर छुपाया जाता है तथा ग्राहक देखकर नेपाल में बेच दिया जाता है। गाड़ियों को चुराने के लिए रेकी होती है। बाइक चोरी की कई घटनाओं के बारे में उसने जानकारी दी। जुलाई 2021 में पोखरभिंडा से भटहट बैलो मार्ग पर स्कूल के पास स्कूल लूटने के दौरान एक व्यक्ति को रॉड से मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस के डर से में इधर- उधर छिप कर भागता रहता था कि मुझे मालूम चला कि मेरे गांव का राजेंद्र मेरे साथ धोखा कर रहा है। इसी वजह से मैंने राजेंद्र को बभनौली जंगल में चाकू मार दिया था जिसके लिए मुझे पनियरा पुलिस भी ढूंढ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed