फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow Riya Murder Case Rishabh told that she was asking money for the salon

Riya Murder Case: धोखा नहीं रिया की जिद ने कर दिया था रिषभ का दिमाग खराब, नहीं कर सकता था उसकी ये डिमांड पूरी

Sun, 20 Aug 2023 10:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

पुलिस को दिए गए बयान में रिषभ ने कहा है कि रिया पिछले कुछ दिनों से एक बड़ी रकम मांग रही थी। रिषभ के अनुसार वह लुलु मॉल में एक सैलून खोलना चाहती थी जिसके लिए लाखों रुपयों की जरूरत थी। 

विज्ञापन
lucknow Riya Murder Case Rishabh told that she was asking money for the salon
रिया गुप्ता और रिषभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही रिया गुप्ता की मौत के साथ कई सारे सवाल और खड़े हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रिषभ ने रिया को गोली क्यों मारी। वो क्या वजह थी जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों कोई नियमित नौकरी नहीं करते थे, फिर इतनी महंगी लाइफ स्टाइल का खर्चा कैसे उठाते थे। इन सबके बीच रिषभ ने पुलिस के सामने वो सच उगला है, जिससे इस सवाल का जवाब मिल गया है कि आखिर उसने रिया का कत्ल क्यों किया?

विज्ञापन

'रिया मांग रही थी मुझसे बड़ी रकम'
पुलिस को दिए गए बयान में रिषभ ने कहा है कि रिया पिछले कुछ दिनों से एक बड़ी रकम मांग रही थी। रिषभ के अनुसार वह लुलु मॉल में एक सैलून खोलना चाहती थी जिसके लिए लाखों रुपयों की जरूरत थी। पुलिस ऐसा मान रही है कि शादी का दबाव और सैलून के लिए रुपयों की लगातार मांग भी हत्या करने की एक वजह बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार है रिषभ
रिषभ मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। रिषभ का फैमिली बैकग्राउंड बहुत धनाढ्य नहीं है। वह एक लोअर मिडिल क्लास वाले घर का एक लड़का है। रिषभ के पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं। रिषभ ने परास्नातक स्तर की पढ़ाई तो की लेकिन उसे कोई नौकरी नहीं मिली। 

विज्ञापन

दोनों का नहीं था आने जाने का कोई फिक्स टाइम
इंस्टाग्राम प्रोफाइल में रिया ने खुद को मेकअप आर्टिस्ट तो बताया है लेकिन उनकी दिनचर्या में ऐसा कुछ था नहीं कि वह रोज कहीं पर नौकरी के लिए जा रही हो या घर पर ही मेकअप के लिए कस्टमर आते हों। उधर रिषभ के बारे में यह जानकारी मिली कि उसके भी घर से निकलने और आने का कोई टाइम नहीं था। आमतौर पर आधी रात के बाद घर लौटते और दिन का ज्यादातर समय घर पर रहते। 

अभी नहीं मिला इस सवाल का जवाब
रिया का इंस्टाग्राम अकांउट यह बात साफ करता है कि उसकी लाइफ ग्लैमर से भरी हुई थी। ज्यादातर तस्वीरें शहर के महंगे रेस्तरां, होटल, पब और बार की हैं। जिन जगहों पर एक रात में हजारों रुपयो खर्च हो रहे हों ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर यह पैसे आ कहां से रहे थे? फिलहाल इस सवाल का जवाब अभी सामने आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed