फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   love, marriage, sex and fraud

पहले इश्क फिर निकाह, सुहागरात के बाद घर साफ

Thu, 18 Apr 2013 02:24 AM IST
अमरोहा/ब्यूरो
अमरोहा/ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
love, marriage, sex and fraud

ठगी के तमाम तरीके तो सुने होंगे, लेकिन पहले प्यार फिर निकाह और दूसरी ही रात को पूरा घर साफ कर देने के अनोखे मामले ने खलबली मचा दी है।

विज्ञापन


मात्र छत्तीस घंटे का दूल्हा महिला को पकड़वाने के लिए कोतवाली के सामने डेरा डाले बैठा है।

मामला दो दिन पहले का है। घेर पछइंया मोहल्ले में एक मकान में किराए का कमरा लेकर लड़की ने पड़ोसी शब्बू को इश्क के जाल में फांस लिया।

पहली पत्नी की मौत की बात से पूरी तरह वाकिफ महिला का शब्बू के साथ इश्क परवान चढ़ता गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाना शुरू कर दीं।

अधेड़ ने किसी तरह परिवार वालों को समझाबुझाकर निकाह के लिए तैयार कर लिया। दो दिन पहले दोनों का निकाह हुआ।

तमाम पड़ोसियों ने भी दावतनामा पाकर निकाह में शिरकत की। दावत चली। बाकायदा किराए के मकान से ही रुखसती भी हुई।

पहली रात दोनों की बेहतर कटी। दूसरी रात के बाद तड़के जब शब्बू की आंख खुली पलंग खाली देख सन्न रह गया। अपनी नई नवेली पत्नी को आसपास तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन


पिछले छत्तीस घंटे से दुल्हन नदारद है। सेफ व अटैची आदि खुली देख माजरा समझने में देर नहीं लगी। बकौल गृहस्वामी महिला 26 की नकदी, चार तोला सोने के जेवरात व कपड़े आदि कीमती सामान बटोरकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पूर्व में भी महिला इस तरह की शादी के झांसे देकर ठगी कर चुकी है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जबकि मोहल्ले में खलबली है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed