{"_id":"0426aba3c2a3b24b1aa9df038c8bcf5c","slug":"ziman-three-will-land-landowner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिमन तीन की भूमि होगी भूमिधर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिमन तीन की भूमि होगी भूमिधर
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आए चार सदस्यीय दल ने जिमन तीन की भूमि को भूमिधर घोषित करने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। इस दौरान राजस्व संबंधी नियमों के सरलीकरण पर बल दिया गया।
जिले में जिमन तीन भूमि को भूमिधर घोषित किए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। पिछले महीनों में ललितपुर तहसीलदार बीडी गुप्ता व नायब तहसीलदार अवधेश निगम ने राजस्व परिषद में जिमन तीन के मामले में किसानों के हितों को ध्यान में रखकर अपना पक्ष रखा था। इसी परिप्रेक्ष्य में शासन ने चार सदस्यीय दल जनपद भ्रमण पर भेजा। यहां उन्होंने ग्राम दैलवारा व खुरा के किसानों से बातचीत कर नफा नुकसान की स्थिति को परखा। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में तहसीलदार व नायब तहसीलदार की ओर से राजस्व परिषद में रखे गए पक्ष की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने जिमन तीन की भूमि को भूमिधर घोषित करने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। इससे पहले उन्होंने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक व राजस्व अफसरों से चर्चा की।
बैठक में प्रमुख रूप से अपर महाअधिवक्ता राजबहादुर सिंह यादव, राजस्व संहिता- 2015 प्रारूप समिति के विधि विशेषज्ञ भोलानाथ यादव, राजस्व परिषद उपायुक्त भीष्मलाल वर्मा, सुनील चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राजेश यादव, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार बीडी गुप्ता, नायब तहसीलदार अवधेश निगम, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आंनद मालवीय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजस्व परिषद बुलाया
चार सदस्यीय भ्रमण दल ने जिले के अधिवक्ता ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद मालवीय, डीजीसी राजस्व व सिविल को राजस्व परिषद लखनऊ बुलाया है। राजस्व परिषद के अधिकारी लखनऊ जाने वाले प्रतिनिधि मंडल से व्यापक चर्चा करेंगे।