{"_id":"65f9ee34dab189cf95047d54","slug":"zaid-crop-will-be-sown-in-11-thousand-hectares-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112088-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 11 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी जायद की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 11 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी जायद की फसल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां 11 हजार 305 हेक्टेयर में जायद की फसल बोई जाएगी। शासन ने लक्ष्य का निर्धारण कर दिया है। पिछले साल करीब दस हजार हेक्टेयर में जायद की फसल बोई गई थी। पहले यहां जायद की फसल में सिर्फ मूंग उगाई जाती रही है, इस वर्ष भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। सबसे ज्यादा क्षेत्र में सब्जियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जायद की फसल के लिए कृषि विभाग सजग दिखाई नहीं दे रहा है। पिछले एक दशक से जायद में मूंग व सब्जियों को शामिल किया जाता है, जबकि शासन का मोटे अनाज पर विशेष जोर है। लेकिन, कृषि विभाग ने इसके लिए कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की है। परिणाम यह है कि जायद की फसल में 197 हेक्टेयर भूमि पर मूंग बोने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, तो 11,048 हेक्टेयर भूमि पर सब्जियां उगाने का लक्ष्य रखा गय है। 60 हेक्टेयर में हरा चारा का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।