{"_id":"626975e03b6cbb152b077d15","slug":"yubti-ki-truck-ki-takkar-se-maut-lalitpur-news-jhs219554680","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की ट्रक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की ट्रक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसौरा बैरियर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक और एक अन्य महिला समेत बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं।
ग्राम जिजयावन निवासी बबीता (23) पुत्री हीरालाल मंगलवार को अपनी बहन और एक रिश्तेदार के साथ गांव निवासी युवक की शादी में शामिल होने के लिए शहर में नेहरू महाविद्यालय के पास स्थित एक विवाह घर में आ रही थी। इसी दौरान मसौरा बैरियर हाईवे से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी युवती गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक पर सवार बड़ी बहन व उसका बच्चा और चालक सुरक्षित बच गए। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मामा देवेंद्र ने बताया कि मृतका तीन बहन में छोटी थी। उसके एक भाई है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया।