{"_id":"659458acdace2678480c7df4","slug":"youth-was-murdered-in-land-dispute-three-accused-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-8351-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भूमि विवाद में की थी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भूमि विवाद में की थी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फालोअप
- सोमवार को नए साल के जश्न के दौरान दिया था वारदात को अंजाम, हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट/ललितपुर। थाना पूराकलां के सारसेड़ में सोमवार को नए साल के जश्न में युवक की हत्या भूमि विवाद में की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। अभी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं। इसके साथ ही गांव में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
सारसेड़ गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद चला आ रहा था। सोमवार को नव वर्ष की पार्टी के दौरान एक पक्ष के लोगों ने विवाद के बाद पुष्पेंद्र सिंह की लाठी, कुल्हाडी एवं बल्लम से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी राजवती ने तहरीर में बताया कि उसका पति पुष्पेंद्र सिंह सोमवार को खेत से घर आ रहा था। तभी गांव के ही रास्ते में स्वामी लोधी ने अपने घर के सामने बुलाया तो वह दोनों बातचीत करने लगे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बल्ली ठाकुर, शोभा, अमोल लोधी, स्वामी लोधी, अरविंद्र ठाकुर समस्त निवासीगण ग्राम सारसेंड व चार अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी कुल्हाडी एवं बल्लम से पति की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने शोभाराम, हरदेव, नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
000
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें लगी है। शेष आरोपियों की तलाश जारी हैं।-कुलदीप कुमार,सीओ तालबेहट।