फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth takes his own life by hanging himself with a muffler.

Lalitpur News: मफलर के फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Mon, 29 Jun 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth takes his own life by hanging himself with a muffler.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुराने घर के अंदर म्यांरी से मफलर के फंदे से कोतवाली सदर के ग्राम मसौरा कलां निवासी 19 वर्षीय सोनू सहरिया लटकता मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। मृतक के चचेरे भाई विनोद ने बताया कि रविवार की सुबह सोनू महरौनी रोड स्थित सहरिया बस्ती में अपने पुराने मकान में आया। दोपहर को जब मोहल्ले के ही बच्चे खेलते-खेलते घर के अंदर गए तो सोनू यहां पर म्यांरी से मफलर के फंदे से लटकता दिखा। बच्चों ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। आनन-फानन सोनू को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और पुलिस को लिखित में देकर शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। उन्होंने इसको लेकर लिखित में दिया। जिसके बाद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed