{"_id":"615b591b8ebc3e59df1660b2","slug":"youth-suicide-life-threat-blaim-lalitpur-news-jhs205898918","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले वीडियो बनाकर गांव के तीन पर प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले वीडियो बनाकर गांव के तीन पर प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
दीपक फाइल फोटो
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम कुलुवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक ने जमीन पर कब्जा करने व दबंगों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी से आहत होकर महुआ के पेड़ पर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है, जिसमें बताया है कि गांव निवासी तीन व्यक्तियों पर भाई को जान मारने की नियत से घूमने से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
सोमवार को ग्राम कुलुआ निवासी दीपक राजा (25) पुत्र सोबरन सिंह ने सुबह दस बजे गांव के एक व्यक्ति के खेत पर महुआ के पेड़ पर कपड़े की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खेत के मालिक शालिगराम अपने खेत पर गए तो उन्होंने शव फांसी पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दी। गांववालों ने शव की शिनाख्त दीपक के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने बताया कि भाई का बेटा तीन वर्ष है। भाई खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
मृतक के छोटे भाई बृजेंद्र सिंह ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव निवासी तीन लोग बड़े भाई दीपक को कई बार जान से मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही आराजी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। इन्हीं से परेशान होकर भाई ने आत्महत्या कर ली है। उसने बताया कि आत्महत्या से पहले भाई ने एक वीडियो भी बनाया था। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
--
वीडियो में कह रहा दीपक आप लोग ध्यान रखना और कड़ी कार्रवाई करवाना
दीपक ने फांसी लगाने से पहले अपने घर में एक वीडियो बनाया था। वीडियो में वह अपने एक रिश्तेदार का नाम लेकर कह रहा है कि आप लोग ध्यान रखना। साथ ही गांव के तीन व्यक्तियों के नाम लेते हुए कह रहा है कि यह लोग छोटे भाई को जान से मारने के लिए घूम रहे हैं। बहू को भी मारने के लिए लगे हैं। आप लोग ध्यान रखना और कड़ी कार्रवाई करवाना।
मृतक के भाई ने एसपी को दिया शिकायती पत्र