फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   youth suicide by jumped in front of train

रेल पटरियों पर मिला युवक का शव

Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
youth suicide by jumped in front of train
train (1).jpg - फोटो : train (1).jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माल गोदाम के पास रेल पटरियों पर बृहस्पतिवार को ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। जानकार मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके पास मिले मोबाइल व पास में रखी बाइक के आधार पर उसकी शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैलवाराखुर्द निवासी युवक के रूप में की गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैलवाराखुर्द निवासी मिथुन (23) पुत्र छलोने अहिरवार शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे घर से दुकान का सामान लेने मुख्यालय जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह किसी बात से क्षुब्ध होकर सीधा माल गोदाम के आगे बीना की ओर जाने वाली अपर रूट की रेल पटरियों पर जा पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। इसी दौरान पुलिस को एक मोबाइल और पास में ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। मोबाइल पर मिले नंबरों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त मिथुन के रूप में की। बड़े भाई गनेश ने बताया कि मिथुन ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। वह चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed