{"_id":"6204170120ecf0434e4cf6a1","slug":"youth-dies-due-to-sudden-deteriorating-health-lalitpur-news-jhs2146756152","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ही हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ही हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैरा में युवक की घर पर हालत खराब हो गई। परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। यहां पर उपचार के दौरान रात्रि में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम भैरा निवासी मानवेंद्र सिंह (22) वर्ष पुत्र जगत सिंह लोधी मंगलवार को अपने घर पर मां के साथ था। पिता खेत पर कृषि कार्य के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान मानवेंद्र सिंह की अचानक हालत खराब हो गई। उल्टी व मुंह से खून आने पर मां ने खेत पर जाकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पिता घर आया और मानवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रात्रि में ढाई बजे मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता ने बताया कि मानवेंद्र मानसिक रूप से बीमार था जिसका इलाज ग्वालियर से चल रहा था। दो माह पहले दवा बंद हो गई थी। इससे पहले भी दो बार वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। मानसिक रूप से बीमार होने के चलते घर पर ही रहता था। पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है।