{"_id":"6499e0e94f8959c28c0c6a94","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-256-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: करंट की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: करंट की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
मड़ावरा। सोयाबीन का बीज लेने ससुराल आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
थाना कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम अमौरा निवासी 30 वर्षीय प्रमोद पुत्र बालकदास विश्वकर्मा रविवार शाम थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम भौंटा अपनी ससुराल आया था उसके साथ में चचेरे भाई ललित पुत्र लखनलाल एवं छोटू पुत्र भगवानदास आए थे। अस्पताल में मौजूद छोटू ने बताया कि तीनों युवक खाने खाने के लिए मकान की छत पर पहुंचे थे जहां से मकान के नजदीक से हाईवोल्टेज विद्युत लाइन निकली हुई थी। तीनों ने खाने खाने के लिए हाथ धोए और प्रमोद ने हाथ झटके तभी अचानक उसका हाथ विद्युत लाइन से छू गया। इस घटना में करंट की चपेट में आकर प्रमोद वहीं गिर गया। प्रमोद के साथी और ससुर मोहनलाल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।