फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   youth died, fell from train

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, काम करने मुंबई जा रहा था

Fri, 25 Jun 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
youth died, fell from train
train (1).jpg - फोटो : train (1).jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर-बीना रेल मार्ग पर ट्रेन से गिरकर जिला संत कबीरनगर निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद संतकबीर नगर के झींनापुर वाखिरा निवासी शंभू (25) मुंबई में सिलाई का काम करता है। बीते 15 जून को उसकी बहिन की शादी होने के चलते वह मुंबई से अपने गांव लौटा था। बहिन की शादी करने के बाद वह बीते 21 जून को किसी ट्रेन से मुंबई जाने के लिए निकला, लेकिन ललितपुर में 22 जून को वह ट्रेन से गिर गया, जिस पर आरपीएफ द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और आरपीएफ ने उसके पास मिले मोबाइल व आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। वहीं जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को मृतक के पिता कन्हैयालाल एवं अन्य परिजन संतकबीरनगर से ललितपुर आए और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की पहचान की। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा मुंबई में सिलाई का काम करता था और बहिन की शादी के लिए घर आया था। उसके बेटे ने कर्जा लेकर बहिन की शादी की थी और अब उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसके पास भी पैसे नहीं थे, जिस पर उसने कुछ लोगों से कर्जा लेकर बेटे का शव लेने आया है, लेकिन एंबुलेंस लायक भी उसके पास पैसों का इंतजाम नहीं है। इस पर उन्होंने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्थानीय स्वयं सेवक संस्था की मदद से अपने बेटे का अंतिम संस्कार ललितपुर में ही पोस्टमार्टम हाउस के पास स्थित श्मशानघाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed