{"_id":"5d6c28e98ebc3e93bb4c4d72","slug":"youth-died-by-train-lalitpur-news-jhs1471066158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत महेशपुरा के पास रेलवे पटरियों पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई गई है। परिजनों ने मृतक की पहचान ग्राम महेशपुरा निवासी जस्सू के रूप में की है।
स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा ने कोतवाली पुलिस को मेमो देकर बताया कि रविवार की दोपहर 12.50 बजे गैंगमेन सुजान की जानकारी के अनुसार युवक का शव ललितपुर-जीरोन रेलवे स्टेशन के मध्य खंभा नंबर 1034/22-24 पर पड़ा होने की सूचना दी। इस पर नेहरुनगर पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप सैंगर ने मौके पर पहुुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। शव की जानकारी मिलने पर महेशपुरा निवासी गजराज ने शव की पहचान भाई जस्सू पुत्र भूरे (22) के रूप में की। फिलहाल युवक की मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।