फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth attacked with sharp weapon, seriously injured

धारदार हथियार से युवक पर हमला, गंभीर घायल

Wed, 16 Feb 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon, seriously injured
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम पिपरियावंशा में लेनदेन के विवाद में एक युवक पर तीन लोगों ने उसकी गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जाखलौन क्षेत्र के ग्राम पिपरियावंशा निवासी दिनेश (28) पुत्र भरत अहिरवार मंगलवार शाम को गांव में ही एक दुकान पर बैठा था, तभी गांव के तीन युवक आए और उससे पुराने पैसे लौटाने की बात कहकर उसे गांव में ही स्कूल के पीछे ले गए, जहां उनका आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान उक्त तीनों युवकों ने दिनेश के गले के पीछे तलवार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर घायल हो गया। उसके चीखने चिल्लाने पर वह सभी युवक भाग गए और आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए और तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घायल के परिजनों के अनुसार दिनेश ने एक युवक को 4500 रुपये उधार दिए थे और एक दिन पहले ही दिनेश ने अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर उस युवक ने मंगलवार को रुपये लौटाने की बात कही थी। मंगलवार को उन्होंने रुपये तो नहीं लौटाए, तलवार से उसकी गर्दन के पीछे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed