फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   young man hanging at room

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 13 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
young man hanging at room
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुसयाना में एक युवक ने घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन उसमें कुछ स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के डबरा, हाल कोतवालीमोहल्ला घुसयाना निवासी प्रकाश (18) शुरू से ही अपने नाना के घर में रहता था। शनिवार की रात को करीब दस बजे तक वह घर में अन्य परिजनों के साथ बातें करता रहा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

अगले दिन रविवार को जब वह दोपहर 12 बजे तक सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने कमरे की दीवार में बने एक होल से देखा तो उसका शव पंखे पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। जिस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के ममेरे भाई राजेश रजक ने बताया कि प्रकाश पहले सब्जी का ठेला लगाता था। उसके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। बीते छह माह से वह अपने बड़े भाई के यहां ग्वालियर में था और दो दिन पहले ही लौटा था। शनिवार की रात को दस बजे तक तो वह सबसे साथ बैठा रहा और खाना भी खाया था। उसने फांसी किस वजह से लगाई, इसकी जानकारी नहीं है।
इस बारे में सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की फांसी के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन एक सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक प्रकाश की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जो टाइप करके लिखा गया है। इस नोट में लिखा है कि ‘किसी की कोई गलती नहीं है, खुशी से यूपी 94’ इसके बाद नीचे उसके हस्ताक्षर हैं
वहीं, थाना बानपुर के ग्राम सुनवाहा में एक युवक ने शनिवार की रात को घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
थाना बानपुर के ग्राम सुनवाहा निवासी अक्षय राजा (20) पुत्र सुम्मेर सिंह गांव में ही घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक कच्चे मकान में आटा चक्की चलाता था। शनिवार की रात दस बजे तक उसका बड़ा भाई यादवेंद्र सिंह चक्की पर बैठा था। इसके बाद घर से खाना खाकर अक्षय राजा चक्की पर पहुंच गया। बड़ा भाई भी घर लौट गया।

अगले दिन रविवार की सुबह जब गांव की एक महिला चक्की पर गई और जैसे ही अंदर पहुंची तो वहां अक्षय राजा का शव म्यारी पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चिल्लाते हुए बाहर भागी और गांव वालों को घटना बताई। जिस पर ग्रामीणों ने जाकर देखा और उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक के बड़े भाई यादवेंद्र सिंह ने बताया कि अक्षय ने फांसी किस वजह से लगाई इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed