{"_id":"662ae7afaa217bbcfe07f414","slug":"young-man-gets-electrocuted-while-watering-crops-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113820-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल में पानी देते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल में पानी देते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
खेत में लगे बिजली के खंभे की अर्थिंग रॉड में दौड़ रहे करंट की आया था चपेट में
ललितपुर। फसल में पानी देते समय खेत में लगे बिजली खंभे की अर्थिंग रॉड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बारयो निवासी हाकिम (26) पुत्र राजाराम यादव बुधवार को खेत पर मूंग की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान खेत में लगे बिजली के खंभे की अर्थिंग रॉड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह अचेत हो गया। किसी प्रकार करंट की चपेट से बाहर निकालकर हाकिम को जिला अस्प्ताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई-पांच बहन में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह एक एकड़ भूमि पर मूंग की फसल बोए हुए था।