{"_id":"6499e0956e45bfd63608af64","slug":"young-man-found-hanging-on-a-tree-branch-in-the-forest-lalitpur-news-c-11-1-122844-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जंगल में पेड़ की डाल पर लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जंगल में पेड़ की डाल पर लटका मिला युवक
विज्ञापन
तालबेहट। सोमवार को राजमार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पीछे जंगल में एक पेड़ की डाल पर एक युवक का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ दूरी पर पड़ी बाइक से जब मृतक की शिनाख्त की गई तो वह थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा निवासी राजपाल के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस घटना से परिवार में शोक छा गया।
नत्थीखेड़ा निवासी राजपाल (25) पुत्र खुशीलाल पाल तीन दिन पूर्व बाइक से ललितपुर किसी काम से गया था। जहां से वह देर रात तक वापस घर नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोज की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को सुबह ग्यारह बजे के लगभग लोगों ने राजमार्ग स्थित आईटीआई कॉलेज के पीछे जंगल में पेड़ पर एक शव लटकता देखा। जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर कुछ ही दूरी पर मृतक की बाइक मिली। जिसके बाद मौके पर गई पुलिस को शव की शिनाख्त करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। बाद में पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। मृतक ने किस कारण इतना बड़ा कदम उठाया इसकी जांच में जुट गई है। मृतक अपने पिता का दो बहनों में इकलौता पुत्र था। मृतक का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।