{"_id":"64da84612afe840004063457","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-2338-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान
Tue, 15 Aug 2023 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
परिजन बोले- उड़द की फसल सूखने के चलते की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। युवक ने घर के अंदर छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक खेत में खड़ी उड़द की फसल सूखने के कारण युवक ने आत्महत्या की है।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पाह निवासी प्रीतम अहिरवार (26) ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर छत से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रीतम सवा एकड़ भूमि का काश्तकार है। जिस पर उसने खरीफ की फसल उड़द बोई थी और इसके बाद वह दिल्ली मजदूरी करने के लिए चला गया था। रविवार की सुबह वह दिल्ली से घर आया था।
इसके बाद वह खेत पर उड़द की फसल देखने के लिए चला गया था। खेत पर शाम को घर लौटा और कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद जब प्रीतम की पत्नी रचना कमरे में गई तो यहां पर प्रीतम फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।