Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man commits suicide by hanging from a trap

Lalitpur News: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Sat, 06 May 2023 11:53 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 06 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging from a trap
ललितपुर। घर में बने टपरे में लगी लकड़ी पर तौलिया के फंदे से फांसी लगाकर युवक ने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम कडेसरी निवासी महेश पुत्र रट्टी प्रजापित ने शुक्रवार की शाम अपने घर में टपरे में लकड़ी से तौलिया के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संबध में मृतक जीजा परशुराम निवासी रामपुर व साले भागीरथ निवासी गनगौरा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे महेश नशे में घर आया और तौलिया से टपरा में लगी लकड़ी पर फांसी लगाने लगा। यह देखकर महेश की पत्नी हरकुंवर ने फांसी लगाने से रोका तो उसने हरकुंवर को धक्का दे दिया। इस पर हरकुंवर चिल्लाती हुई मदद के लिए घर से बाहर मोहल्ले में भागी और लोगों को जानकारी दी। जब वह वापिस लौटकर आई तो यहां पर महेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के जीजा व साले ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण बताया है। मृतक दो भाई-एक बहिन में बड़ा था और उसकी चार पुत्रियां हैं। वह एक ढाबा पर मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed