{"_id":"594ac9e84f1c1b72618b478a","slug":"yoga-will-be-in-the-foundation-of-generations-country-will-remain-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीढ़ियों की नींव में होगा योग, देश रहेगा निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीढ़ियों की नींव में होगा योग, देश रहेगा निरोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुुधवार को जिला प्रशासन, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में तुवन मंदिर प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें योग के विविध आसान बताए गए और योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
योगाभ्यास का शुभारंभ झालाबाड़ राजस्थान से पधारे युवाचार्य ज्ञानानंद महाराज एवं वेदांती महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ किया। इस मौके पर रिचा पुुरोहित के देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
प्रवीण सोनी, आयुश दुबे, शैलेंद्र पुरोहित ने योग के कुकुटासन, मयूरासन, शीर्षासन, शीर्षपदासन और अन्य क्रियाओं का मंच से प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंद संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, शशकासन, मण्डूकासन के साथ प्राणायाम की क्रियाओं में कपालभांति, नाड़िशोधन आदि का अभ्यास पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक डॉ. हरिशचन्द्र झां, अरविंद कुमार जैन एवं प्रीति जैन द्वारा कराया गया।
विज्ञापन
योग सत्र का समापन संकल्प एवं शांति पाठ के साथ हुआ। इसके बाद पतंजलि योग समिति के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में वाले कार्यकर्ताओं व सहयोगियों को सम्मानित किया। संचालन एड. राजेश दुबे एवं आभार भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक अरविन्द्र कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शैडो ग्रुप, स्काउट गाइड, गो-सेवा मंडल, ललितपुर जागरूकता, मुक्ति संस्था, भारतीय युवा मोर्चा, भारत विकास परिषद, जन विकास परिषद के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा से डॉ. दीपक चौबे, रत्नेश तिवारी, प्रकाशचंद्र साहू, राहुल, राजाराम गोस्वामी, वैद्य सुधीर जैन, डॉ. रमेश किलेदार, विद्या श्रीवास्तव, सुषमा, राखी, चेतना, स्नेहा, दीक्षा, आरजू, वंदना आदि उपस्थित रहे।