{"_id":"681273d0cde854f65e0e1e26","slug":"worship-was-done-by-reciting-swastivachan-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-134344-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्वस्तिवाचन कर किया पूजन-अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्वस्तिवाचन कर किया पूजन-अर्चन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्राह्मण महामंडल ने बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव अगाध श्रद्धा व उत्साह से मनाया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं स्वस्तिवाचन के साथ पूजन-अर्चन किया।
चंडी मंदिर स्थित महामंडल धर्मशाला में भगवान परशुराम के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर आरती की गई। यहां आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया ने कहा कि विप्र समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के उत्थान के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने विप्र समाज की एकजुटता के लिए कार्य करने पर बल दिया। पंडित सीताराम गोस्वामी के सान्निध्य में यहां वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन के साथ आरती पूजन किया गया। इस दौरान रामलीला हनुमान जयंती समिति अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी, मदन शर्मा, सभासद मनमोहन चौबे, संरक्षक प्रेस क्लब पवन संज्ञा ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रामेश्वर पटेरिया, सत्य प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ. मुकेश तिवारी, अंकित पटेरिया, बृजमोहन शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, रज्जन चतुर्वेदी, बृजेश बबेले, अरविंद संज्ञा, हरिराम तिवारी, कामता प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।