{"_id":"5d6ec9cf8ebc3e017941db1a","slug":"workers-demand-for-sallery-lalitpur-news-jhs1472545128","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने से नाराज आउट सोर्सिग कर्मियों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने से नाराज आउट सोर्सिग कर्मियों का अनशन शुरू
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर मे काम बंद हड़ताल करते आउट सोर्सिग कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के आउट सोर्सिग कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर अनशन प्रारंभ कर दिया है। कर्मियों का आरोप है कि 28 जुलाई को नगर पालिका परिषद में आउट सोर्सिग का ठेका समाप्त हो गया था। इसके बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रही है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वेतन नहीं मिलने से भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। जब कर्मचारियों ने वेतन मांगी तो उन्हें धमकाया जाने लगा। कहा जा रहा है कि नेतागिरी की तो रिपोर्ट लिखवा देंगे। इस तरह कर्मचारियों से डरा धमका के काम लिया जा रहा है। इसके अलावा शासनादेश व श्रम विभाग के आदेशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है और न ही उसके मुताबिक वेतन का भुगतान हो रहा है। सफाई कर्मियों को हर माह छह हजार रुपये ही हाथ लग रहे हैं। इस तरह कर्मचारी उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया गया तो वह काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन पर आदर्श, प्रिंस, देवेंद्र, राजेश, वृंदावन विजय, शिवम, गोपाल, रोहित, राहुल, अंकित, राजेश, मुकेश, अमित के हस्ताक्षर बने हैं। उधर, आउट सोर्सिग कर्मियों द्वारा अनशन प्रारंभ करने से पालिका प्रशासन में खलबली मच गई है।