{"_id":"577577884f1c1bd42c79a998","slug":"workers-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की शिकायत की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की शिकायत की होगी जांच
lalitpur
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बुड़वार रोड पर बन रहे केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण में लगे श्रमिकों के भुगतान नहीं होने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर डीआईओएस ने राजकीय हाईस्कूल पठा के प्रधानाचार्य को जांच अधिकारी नामित किया है।
नगर के मुहल्ला आजादपुरा निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण में कार्यदायी संस्था के लोगों ने चिनाई और ढलाई का कार्य करा लिया है, जिसका आधा अधूरा भुगतान किया गया है। बार-बार पैसा मांगने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। उसके विपरीत झूठे मुकदमे में फंसाने को धमकाया जा रहा है। शिकायती पत्र में कहा कि जब तक उनका भुगतान नहीं किया जाता, तब तक कार्यदायी संस्था को विभागीय भुगतान नहीं किया जाए।
जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने इस प्रकरण की जांच कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रचूड़ दुबे को दिए हैं, जिस पर उन्होंने राजकीय हाईस्कूल पठा के प्रधानाचार्य शहीद खां मंसूरी को एक सप्ताह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए। जांच अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के कर्मियों, ठेकेदार व श्रमिकों का पक्ष सुना। इस दौरान श्रमिक गुस्से में नजर आए। मामले में मुहल्ला पिसनारी बाग निवासी राजाराम कुशवाहा व ग्राम कुआंतला निवासी बलराम राजपूत ने भी डीएम को शिकायती पत्र दिया है।